फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी में मारा थप्पड़ तो युवक ने ईंट मारकर कर दी थी व्यक्ति की हत्या, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। देवडू बाइपास के पास हत्या कर शव खेत में फेंकने के मामले में शव की पहचान के बाद अब सीआईए की टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव कामी का रहने वाला जयदीप उर्फ जग्गा है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह लूट के आधा दर्जन मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

विदित रहे कि 17 अगस्त को सुबह देवडू बाइपास पर अपने खेत में गए किसान ताहिर हसैन को खेत में शव पड़ा मिला था। शव को देखकर ताहिर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर नमूने एकत्रित कर लिए थे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों को सूचना देकर शव की शनाख्त के प्रयास किए थे। बाद में 19 अगस्त की देर शाम शव की पहचान गांव कुराड़ निवासी रामफल (35) के रूप में हुई थी। रामफल खेती-बाड़ी का काम करता था। वह घटना से एक दिन पहले देर शाम घर से खेत में जाने के लिए निकला था। खेतों के पास उसकी मुलाकात उसकी मां के साथ हुई थी। उसी दिन रात को करीब 11 बजे उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच सीआईए की टीम को सौंपा गया था। सीआईए प्रभारी नरेंद्र पाल ने मामले की जांच एएसआई अनिल की टीम को दी थी। एएसआई अनिल की टीम ने जांच की पता लगाकर घटना के दिन रामफल को कामी के जयदीप उर्फ जग्गा के साथ देखा गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
कहासुनी में थप्पड़ मारने के बाद दिया वारदात को अंजाम
आरोपी ने पुलिस को बताया है कि घटना की रात वह और रामफल एक साथ बैठे थे। इसी दौरान उनकी कहासुनी हो गई। जिसमें रामफल ने जयदीप को थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद उसने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। साथ ही पहचान न हो सके इसके लिए उसके चेहरे को ईंट मार-मारकर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में वह अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जयदीप का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी जयदीप उर्फ जग्गा का आपरधिक रिकॉर्ड रहा है। उसे पहले भी सीआईए ने ही गिरफ्तार किया था। उस पर वर्ष 2018 में लूट के पांच मुकदमों में गिरफ्तार किया गया था। उस पर सोनीपत के अलग-अलग थानों में लूट के मुकदमे दर्ज हैं। जग्गा को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया है, जिससे वारदात में प्रयुक्त बाइक और आरोपी के कपड़ों को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें