फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रातभर छाया रहा घना कोहरा, तड़के मिली निजात

Mon, 22 Dec 2025 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर रात के समय छाया हुआ कोहरा। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में शनिवार रात को घना कोहरा छाया रहा, जिससे देर रात तक सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता बेहद कम होने के कारण हाईवे और शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि तड़के कोहरा छंटने के साथ ही लोगों को राहत मिली और सुबह होते-होते यातायात सामान्य गति से चलने लगा।
विज्ञापन


रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे, जिससे ठंड का असर बना रहा। दोपहर के समय बादलों के बीच सूर्य ने हल्की मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन धूप में गर्माहट नहीं रही। बादलों की वजह से वातावरण में नमी बनी रही, जिसके चलते ठिठुरन का अहसास दिनभर लोगों को सताता रहा।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। विशेषकर अधिकतम तापमान में कमी आने पर कोल्ड डे जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन




न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंचा

शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रविवार को यह दो डिग्री बढ़कर 8 डिग्री पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़कर करीब 20 डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति धीमी रहने से ठंड का असर अपेक्षाकृत कम महसूस हुआ।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 24 दिसंबर के बाद मौसम फिर से शुष्क हो सकता है और तापमान में गिरावट आने से कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। अनुमान है कि न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे और अधिकतम 18 डिग्री से नीचे जा सकता है। मौसमी बदलाव से रबी सीजन की फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।



बूंदाबांदी के आसार, बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। बूंदाबांदी होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।



एक्यूआई फिर बढ़ा, प्रदूषण बना चिंता

ग्रैप-4 की पाबंदियों के बावजूद जिले की वायु गुणवत्ता में खास सुधार नहीं हो सका। रविवार को सोनीपत का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी से महज एक अंक कम है। बादलों और वातावरण में नमी बढऩे से प्रदूषण के स्तर में इजाफा हुआ।




कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बना रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में और गिरावट आने पर कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक केवीके, सोनीपत

फोटो 32: सोनीपत-बहालगढ़ रोड पर रात के समय छाया हुआ कोहरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें