राई। नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली केएफसी के निकट फ्लाईओवर के नीचे तीन-चार युवक लैब संचालक को डराकर 25 हजार रुपये और दो मोबाइल छीन ले गए। पीडि़त ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव शाहपुर तगा निवासी दीपांशु ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह कुंडली स्थित गैडोर कॉलोनी में हेल्थ केयर के नाम से लैब चलाते है। वह शनिवार की रात करीब 11 बजे लैब बंद कर घर वापस जा रहे थे। जब वह केएफसी के पास फ्लाईओवर के नीचे पार्क के पास पहुंचे तो तभी तीन-चार युवक आ गए। युवकों ने डराकर उनका बैग छीन लिया। उनके बैग में 25 हजार रुपये और दो मोबाइल थे। घटना के बाद वह डर गए और घर चले गए। बाद में मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिसके बाद रविवार को पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।