फोटो 08- सोनीपत के खरखौदा स्थित कन्या महाविद्यालय से जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। स्रोत : म
- फोटो : samvad
खरखौदा। विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में कन्या महाविद्यालय खरखौदा में चल रहे मासिक एचआईवी एड्स जागरूकता अभियान के अंतर्गत छात्राओं ने रैली निकाली। इससे पहले प्राचार्य डाॅ. तराना नेगी के नेतृत्व व डाॅ. दिनेश की अध्यक्षता में रेड रिबन क्लब व युवा रेडक्रॉस इकाई की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी के तत्वावधान में जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इसके बाद महाविद्यालय परिसर से जागरूकता रैली प्रारंभ की गई। क्लब प्रभारी डाॅ. सारिका, डाॅ. शालिनी, डाॅ. सुमन, एकता के नेतृत्व में छात्राओं ने लोगों को एड्स के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।
रैली के दौरान एड्स भगाओ, देश बचाओ, जागरूकता की जीत है, एड्स की हार निश्चित है, हम सबका यही है नारा, एड्स मुक्त हो देश हमारा जैसे नारों के माध्यम से लोगों से सुरक्षित व्यवहार अपनाने, समय पर जांच करवाने का आह्वान किया।