फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में यूरिया खाद की नहीं रहेगी कमी: रेलवे स्टेशन परिसर पर लगा 1266 एमटी का रैक, अब तक 50 हजार MT पहुंचा

Tue, 17 Dec 2024 03:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग के पास लैब में भेजे गए खाद के 15 नमूनों की जांच रिपोर्ट पहुंच चुकी है। खाद के सभी 15 नमूने गुणवत्ता पर खरे उतरे हैं। इसके अलावा बीज के पांच नमूनों की रिपोर्ट भी विभाग को मिली है।
विज्ञापन
यूरिया खाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत रेलवे स्टेशन परिसर पर मंगलवार को 1266 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया खाद का रैक लगा। कृषि अधिकारियों ने कहा कि जिलाभर में यूरिया खाद की कमी नहीं रहेगी। यूरिया खाद दो दिनों में जिला के खाद विक्रेताओं तक पहुंचाया जाएगा। किसान अपने आसपास लगने वाले केंद्र से ही खाद प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि सोनीपत में यूरिया खाद का पर्याप्त भंडारण है। जिला में 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बिजाई हो चुकी है।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त पांच से सात हजार हेक्टेयर भूमि में किसान सरसों की बिजाई भी करते हैं। ऐसे में दिसंबर माह में यूरिया की डिमांड बढ़ जाती है। सोनीपत रबी सीजन के दौरान करीब 62 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है। 50 हजार एमटी से अधिक खाद पहुंच चुका है। विभाग लगातार यूरिया खाद मंगवाने की कवायद में जुटा हुआ है, ताकि किसानों को खाद की किल्लत न झेलनी पड़ी। सोनीपत में पहुंचने वाले कुल खाद में से 40 फीसदी खाद पैक्स पर भेजा जाएगा, ताकि किसानों को घर के आसपास ही खाद उपलब्ध हो सके। किसान आवश्यकता के अनुसार ही खाद की खरीद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को 20 खाद-बीज के नमूनों की रिपोर्ट मिली
उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि कृषि विभाग के पास लैब में भेजे गए खाद के 15 नमूनों की जांच रिपोर्ट पहुंच चुकी है। खाद के सभी 15 नमूने गुणवत्ता पर खरे उतरे हैं। इसके अलावा बीज के पांच नमूनों की रिपोर्ट भी विभाग को मिली है। पांचों बीज के नमूने भी पास हो गए हैं। उन्होंने बताया कि रबी सीजन में किसानों को बेहतर गुणवत्ता के खाद, बीज व दवाई उपलब्ध हो सके, इसके लिए विभाग ने करीब 200 नमूने लिए थे। इन नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया था। इनी रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं पहले चरण में लिए गए 20 नमूनों की रिपोर्ट विभाग को मिल चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें