फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑपरेशन आक्रमण चलाकर 52 आरोपी दबोचे

Mon, 10 Mar 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर 52 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात मुकदमे भी दर्ज किए हैं। जिनमें अवैध शस्त्र अधिनियम, आबकारी अधिनियम के मुकदमे शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि अपराध किसी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत आरोपियों पर शिकंजा कसा गया। पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त समेत पुलिस की 78 टीमों में शामिल 408 जवानों को अभियान में लगाया गया। जिसमें 52 आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने सात मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने अवैध शस्त्र अधिनियम के दो मुकदमे दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 3 पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद किए हैं। 5 उद्घोषित अपराधियों व 13 बेल जंपर को भी गिरफ्तार किया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत 4 नए मुकदमे दर्ज कर 4 आरोपियों को 248 बोतल शराब सहित पकड़ा गया। जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया। पुलिस उपायुक्त नरेंद्र कादियान ने कहा कि किसी भी प्रकार के अपराध की जानकारी मिलने पर संबंधित थाना या चौकी में सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें