फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं कक्षा के विज्ञान के पेपर में जमकर चली नकल, 12 पकड़े, तीन केंद्रों पर परीक्षा रद्द

विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र से पेपर देकर बाहर नि? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के विज्ञान विषय के पेपर में जमकर नकल चली। नकल रोकने के लिए गठित उड़नदस्तों ने विभिन्न परीक्षा केंद्र से 12 नकलची पकड़े। बोर्ड फ्लाइंग ने गोहाना क्षेत्र में बनाए गए तीन केंद्रों में बाहरी हस्तक्षेप अधिक मिलने पर पेपर रद्द कर दिया, जबकि एक परीक्षा केंद्र को गोहाना में शिफ्ट करने के आदेश दिए। फ्लाइंग टीम ने जांच के दौरान चार युवकों को मोबाइल सहित पकड़ा। जांच करने पर मोबाइल में प्रश्न पत्र व उत्तर कुंजी मिली। पकड़े गए चारों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। गांव भावड़ में बनाए गए केंद्र पर निरीक्षण के दौरान तैनात एएसआई पर बोर्ड फ्लाइंग के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है। टीम ने पुलिस विभाग को एएसआई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए लिखा है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान सोमवार को 10वीं कक्षा का विज्ञान विषय का पेपर था। पेपर के दौरान नकल रोकने के सभी दावे फेल साबित हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए कई केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप बहुत अधिक रहा। पेपर के दौरान केंद्रों पर जमकर नकल चली। बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह ने गोहाना में बनाए गए केंद्रों पर छापे मारे। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भावड़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनवासा व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मदीना में बनाए गए केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप अधिक मिला। बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह ने इन तीनों परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा की विज्ञान विषय की परीक्षा रद्द कर दी। यही नहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भावड़ के केंद्र को उपमंडल गोहाना में शिफ्ट करने के आदेश दिए। इस दौरान बोर्ड फ्लाइंग ने दो विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा, इनकी यूएमसी बनाए। बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह ने कहा कि परीक्षा मेें नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी केंद्र अधीक्षकों व पर्यवेक्षकों को भी नकल रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
मोबाइल सहित चार युवक दबोचे
बोर्ड अध्यक्ष जगबीर सिंह ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बनवासा में बनाए गए परीक्षा केंद्र से चार युवकों को मोबाइल सहित पकड़ा। मोबाइल की जांच की गई तो उनमें प्रश्नपत्र व उत्तर कुंजी मिली। इसके बाद बोर्ड अधिकारियों ने चारों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष ने इस मामले में केंद्र अधीक्षक को आगामी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एएसआई पर अभद्र व्यवहार का आरोप
बोर्ड फ्लाइंग जब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भावड़ में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो वहां बाहरी हस्तक्षेप बहुत अधिक मिला। अधिकारियों का आरोप है कि इस केंद्र पर तैनात एएसआई ने बोर्ड उड़नदस्ते के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद पुलिस विभाग को इसकी सूचना देते हुए संबंधित एएसआई के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।
कूड़ेदान में मिला उत्तर लिखा कागज, की जा रही जांच
हरियाणा बोर्ड के साथ ही ओपन स्कूल की भी परीक्षा चल रही है। सोमवार को 12वीं कक्षा भौतिक विज्ञान व इतिहास विषय का और 10वीं कक्षा का हिंदी विषय का पेपर था। देवडू रोड स्थित दिल्ली विद्यापीठ स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। उपायुक्त की फ्लाइंग टीम निरीक्षण करने पहुंची तो यहां कूड़ेदान में कागज पड़े मिले। इन पर प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। अधिकारियों ने कूड़ेदान से कागज निकालकर जांच करवाई जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रश्नपत्र हल किया गया था या कोई विद्यार्थी पर्ची बनाकर लाया था। उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षक को सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इस बारे में केंद्र अधीक्षक प्रियदर्शन का कहना है कि केंद्र में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। कूड़ेदान में मिले कागज के बारे में कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें