फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात गांवों में रहा ब्लैक आउट, बिजलीघर में कर्मियों ने किया अभद्र व्यवहार, ग्रामीणों ने जड़ा ताला

विज्ञापन
भठगांव स्थित बिजली घर पर ताला जड़ने के बाद रोष जताते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
बिजली निगम के भठगांव सब स्टेशन (उप संस्थान) क्षेत्र के सात गांवों में रातभर ब्लैक आउट रहा। मंगलवार सुबह तक बिजली आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीण गांव भठगांव सब स्टेशन पर पहुंच कर आपूर्ति की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की ओर से गांवों व खेतों में समय पर बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिसके चलते रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सूचना मिलने के बाद जेई शिवराज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद उन्होंने सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

भठगांव सब स्टेशन क्षेत्र के गांव करेवड़ी, चिटाना, हुल्लाहेड़ी, गढ़ी हकीकत, जाजी, बड़वासनी, किलोहदड़ में आंधी आने से पहले ही बिजली गुल हो गई थी। तेज आंधी के बाद भी बिजली निगम के अधिकारियों ने गांवों में दोबारा बिजली आपूर्ति शुरू नहीं की। जिसकी वजह से ग्रामीणोें को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने बताया कि बिजली निगम के कर्मचारियों को लोग रातभर फोन करते रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति दोबारा शुरू करने के लिए कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। मंगलवार सुबह बिजली आपूर्ति नहीं होने की शिकायत करने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण बिजली घर पर पहुंचे। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने ग्रामीणोें के साथ अभद्रता की।
पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने आरोप लगाया कि बिजली निगम की ओर से लगातार बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। सोमवार दोपहर बाद तीन बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। मंगलवार सुबह तक शिकायत करने के बावजूद बिजली आपूर्ति को दोबारा चालू नहीं किया गया। ऐसे में ग्रामीणों ने एकत्रित होकर ताला जड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनकी मांग है कि गांवों में समय पर बिजली आपूर्ति की जाए और खेतों में भी बिजली आपूर्ति की जाए, ताकि किसान खरीफ फसल की बिजाई के लिए सिंचाई कर सकें। साथ ही ग्रामीणों के साथ अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस पर कनिष्ठ अभियंता शिवराज ने कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने व बिजली आपूर्ति चालू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली घर के गेट का ताला खोल दिया। सुबह 11 बजे दोबारा बिजली आपूर्ति होने पर ग्रामीणों को राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें