सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने वीरवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए वेयर हाउस से संबंधित सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा बहुत की संवेदनशील कार्य है। ऐसे में वेयर हाउस में निर्माण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उपायुक्त ने वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने वेयरहाउस में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इस मौके पर निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, भाजपा से जिला महामंत्री नीरज कुमार, कांग्रेस से एडवोकेट मुकेश, इनेलो से एडवोकेट अमित कुमार, सीपीआई से श्रद्धानंद सोलंकी, बसपा से डीआर मलिक मौजूद रहे।