फोटो 37: सोनीपत के माहरा गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला से सामान चोरी होने पर जानकारी देते
गोहाना। माहरा गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला और उसी परिसर में चल रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का ताला तोड़कर हजाराें रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। सुबह जब चपरासी जयकरण स्कूल पहुंचे तो वहां ताले टूटे मिले, जिसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
स्कूल के मुख्य शिक्षक यशविंद्र ने बताया कि चोर स्कूल से दो बड़ी बैटरी, प्रिंटर, सीपीयू की 8 जीबी रैम, मिड-डे मील का राशन जैसे 15 लीटर रिफाइंड तेल, चना, मूंग, राजमा, मसूर दाल, हल्दी-जीरा और कुछ जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए।
इसके अलावा स्कूल परिसर में चल रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से पांच गैस सिलिंडर, रेगुलेटर, गेहूं की पांच बोरियां और पतीला चोरी हुआ है। इससे बच्चों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हुई है।
मुख्य शिक्षक यशविंद्र ने भैंसवान खुर्द चौकी पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।