फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी के स्ट्रांग रूम की छत तोड़ी, तिजोरी नहीं खोल पाने से नकदी नहीं निकाल सके चोर

विज्ञापन
गांव मोहाना स्थित पीएनबी की शाखा जहां रात को चोरी का प्रयास किया गया। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। गांव मोहाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के टॉयलेट में लगे रोशनदान को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने स्ट्रांग रूम की छत गैस कटर से काट दी। वह तिजोरी खोल पाते इससे पहले ही सायरन बज गया। इसके बाद चोर भाग निकले। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मोहाना थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में चोरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शाखा मैनेजर के बयान पर चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो संदिग्ध बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मोहाना स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के मैनेजर राजेश चौपड़ा ने पुलिस को बताया कि चोरों ने बैंक शाखा में चोरी का प्रयास किया है। चोर रविवार रात करीब 10 बजे बैंक का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे थे। बाद में बैंक के अंदर जाकर उन्होंने सीसीटीवी बंद कर दिया। इसके बाद चोर स्ट्रांग रूम की छत काट कर तिजोरी तक पहुंच गए। हालांकि चोर स्ट्रांग रूम के अंदर जाने के बाद तिजोरी के पास पहुंचे तो बैंक में लगा सायरन बजने लगा। सायरन बजने की आवाज एक ग्रामीण ने सुन ली और मामले से पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की, लेकिन तब तक चोर भाग चुके थे। बाद में सूचना मिलने पर मोहाना थाना प्रभारी व लीड बैंक मैनेजर तुलाराम भी मौके पर पहुंचे। पता चला कि बैंक के अंदर से दो लोग निकल कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। वहीं ग्रामीण की सतर्कता व सायरन बजने के चलते ही चोरी की वारदात नहीं हो सकी। जिससे तिजोरी रखी नकदी सुरक्षित बच गई।
सीसीटीवी में आते दिखाई दे रहे दो संदिग्ध
बैंक में चोरी करने पहुंचे संदिग्ध सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। दो संदिग्ध बैंक की तरफ आते दिखते हैं। हालांकि उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे हैं। चोरों ने स्ट्रांग रूम में घुसने से पहले ही सीसीटीवी की तार काट दी थी। इसके बाद बैंक की वारदात उसमें कैद नहीं हो सकी।
विज्ञापन

रात को सूचना मिली थी कि बैंक में सायरन बज रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि तब तक चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने रात को तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका। चोरी के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। - जसबीर सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें