फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अस्पताल परिसर के पार्क में मिला युवक का शव

Sat, 03 Jan 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ठंड और शीतलहर के बीच शुक्रवार को सुबह जिला नागरिक अस्पताल परिसर के पार्क में युवक का शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत ठंड से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन


सुबह जब लोग अस्पताल परिसर के पार्क में पहुंचे तो उन्होंने युवक को जमीन पर अचेत अवस्था में देखा। इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन और पुलिस को दी गई। चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसके पास से पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। युवक की पहचान के लिए आसपास के थानों और क्षेत्रों में उसकी तस्वीर भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें