सोनीपत। बहालगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिले युवक की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शव को पहचान के लिए तीन दिन तक नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
उधर, हादसे के बाद एनएचएआई ने निर्माणाधीन स्थल पर कार्य जारी है। यहां बोर्ड लगाने के साथ बैरिकेडिंग भी की गई है। जानकारी केलिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में युवक का शव उतराता मिला था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि युवक की मौत पानी में डूबने से हुई। प्रारंभिक जांच में हादसा दो से तीन दिन पहले होने का शक है।
वहीं, घटना के बाद जागे एनएचएआई ने सुरक्षा बढ़ा दी है। गड्ढे के दोनों तरफ कार्य जारी है। यहां बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही पत्थर के बैरिकेड पहले से बढ़ाए गए हैं।