खरखौदा। क्राइम यूनिट, खरखौदा की टीम ने गांव बरोणा निवासी पवन को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उस पर पहले भी हत्या, हत्या की कोशिश, वसूली व अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज रहे हैं। क्राइम यूनिट, खरखौदा की टीम हेड कांस्टेबल कप्तान के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर बरोणा गांव में सरकारी स्कूल के पास खड़े युवक की तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल व दो कारतूस मिले। रिकार्ड खंगालने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी पवन पर हत्या, हत्या की कोशिश, अपरहण, वसूली जैसे छह प्राथमिकी हरियाणा और दिल्ली के थानों में दर्ज है। आरोपी के खिलाफ खरखौदा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद