फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शोरूम का मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुसा युवक, दुकानदार ने जंजीरों से बांधा

Thu, 13 Feb 2025 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 41: सोनीपत के गोहाना स्थित मुगलपुरा में जंजीरों से बांधा हुआ युवक। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। मुगलपुरा स्थित एक शोरूम में अंदर छिपे एक युवक को अगले दिन दुकानदार ने शटर खोलते ही पकड़ लिया। संदेह जताया जा रहा है कि वह चोरी की नीयत से आया था और उसने गोशाला का दान पात्र तोड़ा है। दुकानदार और स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर जंजीरों से बांध दिया। इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आदर्श नगर निवासी सतीश ने पुलिस को बताया कि उनकी मुगलपुरा में श्रीकृष्ण सेलेक्शन के नाम के गारमेंट्स की दुकान है। इसके अलावा उन्होंने ऊपर की बिल्डिंग किराये पर दी हुई है। वह सुबह दुकान पर पहुंचे और अंदर देखा तो शीशा टूटा पड़ा था और दान पात्र भी टूटा हुआ था। युवक अंदर ही छिपा मिला। दान पात्र में करीब 7 हजार रुपये थे। इसके बाद उन्होंने शोरूम में चेक किया तो अंदर का बाकी सामान व रुपये ठीक मिले। इसके अलावा उधर महम रोड निवासी मोनू गोशाला का दान पात्र रुपयों समेत मिला। संदेह पर युवक पुलिस को सौंप दिया है। शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें