फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहर के मुख्य मार्गों से निकाली संत रविदास की शोभायात्रा

Thu, 13 Feb 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। संत रविदास की जयंती पर मोहल्ला महायचान में संत रविदास मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर में पहुंची। कमेटी के प्रधान महावीर ने बताया कि विधायक कंवर सिंह यादव शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा चार बग्गी, एक हंस वाहन, बैंड, डीजे शामिल रहे। इसके अलावा गुरु रविदास, डॉ. भीमराव आंबेडकर, राजा-रानी, मीरा की शोभायात्रा आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। बच्चों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्यातिथि विधायक यादव ने संत शिरोमणि रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर शकुंतला महायच, प्रदीप लावन, इंद्रपाल यादव, मंडल अध्यक्ष महेंद्रगढ़ संदीप बचीनी, रविदास समिति के प्रधान महावीर महायच, संदीप महायच, हेमंत महायच, मुकेश, दिलबाग मास्टर, प्रवक्ता परमिंदर, बाबूलाल महायच, सचिन महायच, ललित मालड़ा, विकास यादव, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें