फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जाट जोशी बस अड्डा में ही तैयार होगी वर्कशॉप, जल्द शुरू होगा डिजाइन पर मंथन

Sat, 06 Dec 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 33: सोनीपत में गांव जाट जोशी के पास वह जमीन, जिस पर किया जाएगा बस अड्डे का निर्माण। स्रो
विज्ञापन
सोनीपत। जाट जोशी में बनने वाले बस अड्डे को लेकर विभाग ने गतिविधियां तेज कर दी हैं। अब रोडवेज विभाग ने वर्कशॉप भी उसी परिसर में तैयार करने का निर्णय लिया है। 9.50 एकड़ से अधिक उपलब्ध भूमि को देखते हुए दोनों प्रोजेक्ट को एक साथ विकसित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इसके लिए परिवहन विभाग व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी डिजाइन को लेकर जल्द मंथन करेंगे। जमीन की निशानदेही का काम पूरा हो चुका है और अब पिलर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। शुरुआत में बस अड्डे के लिए सेक्टर 7 और जाट जोशी दोनों स्थानों पर विचार किया जा रहा था।
सेक्टर 7 में जमीन महंगी होने और क्षेत्र सीमित होने के चलते वहां पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही थी। ऐसे में निर्णय जाट जोशी के पक्ष में गया। यह जमीन नगर निगम सोनीपत से करीब 17 करोड़ रुपये में खरीदी गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 17 मार्च 2025 को विधानसभा में पेश किए गए बजट में बस अड्डा बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इससे पहले विधायक से लेकर अन्य अधिकारी प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण कर चुके हैं। जाट जोशी के पास लोक निर्माण विभाग की ओर से अत्याधुनिक निर्माण किया जाएगा। इसके लिए महाप्रबंधक स्तर पर खुद ड्राइंग तैयार कराई जाएगी। बस अड्डे के साथ ही कर्मशाला परिसर भी बनाया जाएगा।


बसों की संख्या बढ़ेगी, इसलिए नए स्थान पर वर्कशॉप जरूरी
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार सोनीपत बस अड्डा आने वाले वर्षों में जीटी रोड के पास शिफ्ट होगा। सोनीपत बस डिपो में बसों की संख्या 300 के पार पहुंच सकती है। वर्तमान में जिले में रोडवेज बसों की संख्या 210 है। ऐसे में एक बड़ी और आधुनिक वर्कशॉप की जरूरत को देखते हुए इसे नए बस अड्डे के साथ ही विकसित किया जाएगा। जाट जोशी जीटी रोड के पास स्थित होने के कारण भविष्य में कई नए रूट भी शुरू किए जा सकेंगे, जिसका सीधा लाभ रोडवेज विभाग और यात्रियों को मिलेगा।

बस अड्डा शिफ्ट होने से यह होगी सुविधा
- नए बस स्टैंड के बनने से दिल्ली से आने वाली जाने वाली लंबी दूरी की बस अब जीटी रोड स्थित अड्डे पर रुक सकेंगी। पहले बस अड्डा शहर के अंदर होने के चलते बसे सीधी जीटी रोड से निकल जाती हैं।

- बसों के हाईवे से निकल जाने से शहर के अंदर ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।

- सोनीपत के यात्रियों को और नए रूट मिलेंगे।
- बस अड्डे की आधुनिक वर्कशाप बनेगी।

- यात्रियों के लिए रैन बसेरे व वेटिंग हॉल का निर्माण होगा।

जाट जोशी में बस अड्डा निर्माण के लिए जमीन की निशानदेही हो चुकी है। जल्द उस जमीन पर पिलर लगाने का कार्य होगा। बस अड्डे परिसर में ही वर्कशॉप भी बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ दो मंजिला बस अड्डे का जल्द डिजाइन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

- सुरेंद्र कुमार, स्टैंड सुपरवाइजर, रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें