फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमा शब्द मानवीय जीवन की आधारशिला : राजीव जैन

Mon, 08 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के गुड़ मंडी ​स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित दश लक्षण व क्षमावाणी महापर - फोटो : credit
विज्ञापन
सोनीपत। मेयर राजीव जैन ने कहा कि क्षमा शब्द मानवीय जीवन की आधारशिला है। जिसके जीवन में क्षमा है, वह महान है। क्षमा केवल बड़े ह्रदय वाला व्यक्ति ही कर सकता है। क्षमा एवं करुणा भाव से विश्व में शांति स्थापित हो सकती है।
विज्ञापन

राजीव जैन दशलक्षण व क्षमावाणी महापर्व के अवसर पर गुड़ मंडी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर व सेक्टर-15 में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को 108 सन्मति भूषण महाराज के जन्म जयंती महोत्सव की भी शुभकामनाएं दीं।
मेयर ने कहा कि क्षमावाणी का उद्देश्य अपनी गलतियों, अहंकार व द्वेष को पहचान कर उनसे मुक्ति पाना है। इसलिए क्षमा का भाव 24 घंटे 365 दिन हमारे मन में रहना चाहिए। कार्यक्रम में जैन पाठशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें बच्चों ने इंद्र-इंद्राणी की वेशभूषा में भाग लिया।
विज्ञापन

जैन समाज के प्रधान अधिवक्ता सुरेश जैन ने कहा कि सन्मति भूषण महाराज में वात्सल्य भाव था। उन्होंने पूरे देश में धर्म की पताका फहराई। मुकेश जैन ने कहा कि दशलक्षण महापर्व आध्यात्मिक शुद्धि का दिव्य त्योहार है। ऐसा लगता है, मानो किसी ने दस धर्मों की माला पहना दी हो।
मनोज जैन ने दशलक्षण महापर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जगदीश जैन, जयकुमार जैन, शांता जैन, सरिता, सुनीता, नमिता, पवन जैन, बिजेंद्र जैन, शशि जैन, सुरेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें