फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके गई महिला तो घर के ताले तोड़कर 50 हजार रुपये और आभूषण ले गए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव देवडू में बंद घर के ताले तोड़कर चोर 50 हजार रुपये और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित महिला अपने मायके गई थी। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची महिला ने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव देवडू की रहने वाली सरिता खत्री ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह 15 जनवरी को अपने दो बच्चों को लेकर मायके पलवल के गांव जटौला गई थी। उसे रविवार को सूचना मिली कि उसके घर के ताले टूटे है, जिस पर वह अपने भाई आकाश को लेकर मायके से देवडू गांव स्थित घर पहुंची। सरिता का आरोप है कि घर का दरवाजा खुला पड़ा था। ताला गेट पर भी नहीं था। उसने अंदर जाकर देखा तो संदूक की कुंडी टूटी मिली। उसने देखा कि चोर संदूक के अंदर से 50 हजार रुपये व सोने-चांदी के आभूषण ले गए। सरिता ने बताया कि चोर उनके घर से सोने की दो चेन, चार अंगूठी, कानों की झुमकी, गले का हार, नाक की लोंग, चांदी की पाजेब, मंगलसूत्र, चुटकी, तागड़ी-गुच्छा व हथफूल और घड़ी चोरी कर ले गए। उसने आसपास पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महिला ने घर से नकदी व आभूषण चोरी की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। जल्द चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर वजीर सिंह, थाना प्रभारी सेक्टर-27।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें