फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार व बाइक मिली

Mon, 19 Jan 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव बेगा में हुए सोनू उर्फ टिटा हत्याकांड में पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त लोहे का पाइप, हथौड़ी, बाइक और घटना के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के इरादे से सोनू का मोबाइल, परना और खून से सनी जैकेट को यमुना नदी के पास जला दिया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 12 जनवरी को शराब पीने के दौरान सोनू के साथ उनकी कहासुनी हो गई थी। विवाद बढऩे पर पहले लोहे के पाइप से सोनू पर हमला किया गया और बाद में परने से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

हत्या के बाद शव को बाइक पर ले जाकर यमुना नदी के किनारे दबा दिया गया, ताकि किसी को घटना की भनक न लगे।
पुलिस के अनुसार वारदात में प्रयुक्त बाइक आरोपी कुलदीप की थी, जिसे उसके घर से बरामद कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कुलदीप और संजय पर सोनू का दबदबा था और वह उन पर प्रभाव बनाए रखने का दबाव डालता था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एसीपी ऋषिकांत का कहना है कि सभी साक्ष्यों को मजबूती से जोड़ते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें