फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीवारों को रंग-बिरंगे चित्रों से सजाया गया

Thu, 09 Oct 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :24: सोनीपत के बहालगढ़ स्थित साई केंद्र में वॉल म्यूरल पेंटिंग के बाद मौजूद एथलीट। स्रोत प
विज्ञापन
सोनीपत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई), बहालगढ़ में एथलीटों और कर्मियों ने वॉल म्यूरल पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य कला के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान एथलीटों ने अपनी रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए परिसर की दीवारों को रंग-बिरंगे चित्रों और प्रेरणादायक नारों से सजाया।
दीवारों पर स्वच्छ भारत, हरित परिसर और प्लास्टिक मुक्त भारत जैसे संदेशों को चित्रों के माध्यम से जीवंत रूप दिया गया। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें