फोटो 19: सोनीपत के गांव खिजरपुर अहीर स्थित स्वास्थ्य केंद्र में हवन करते चिकित्सक व ग्रामीण। स्
गन्नौर। आयुष विभाग की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को गांव खिजरपुर अहीर में हवन किया गया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. रामअवतार, सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र यादव व ग्रामीणों ने हवन में आहुति डाली।
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने बताया कि मौसम में आए अचानक बदलाव की वजह से बहुत से बीमारियाें का प्रकोप हो सकता है। हवन के औषधीय युक्त धुएं से बहुत सी बीमारी फैलाने वाले जीवाणु व विषाणु समाप्त हो जाते हैं और हवा शुद्ध एवं रोगमुक्त हो जाती है।
सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र यादव ने बताया कि हर वर्ष गांव में हवन होता है। इस दौरान एसएमओ डाॅ. संजय शर्मा, डाॅ. रजनीश वर्मा, योग सहायक रीना, जीतराम, सुनील, संदीप मौजूद रहे।