सोनीपत। राज्य चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव की घोषणा कर दी है। 19 जून को सोनीपत में गोहाना नगर परिषद, गन्नौर व कुंडली नगरपालिका का चुनाव होना है। इस बार चुनाव में मतदाता पहली बार सीधे चेयरमैन का चयन करने के लिए मतदान करेंगे। कुंडली में पहली बार नपा चेयरमैन चुना जाएगा। वहीं गोहाना व गन्नौर की जनता को एक साल बाद चेयरमैन व पार्षद मिलेंगे। गोहाना में 46 हजार 950, कुंडली में 10 हजार 783 व गन्नौर में 32 हजार 632 मतदाता 19 जून को होने वाले चुनाव में मतदान करेंगे। चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव लडने की इच्छा जता रहे लोगों ने मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। नगरपालिका व नगर परिषद में पार्षद और चेयरमैन पद के दावेदार अब खुलकर लोगों के सामने आने लगेंगे। गोहाना नगरपरिषद का कार्यकाल मई 2021 व गन्नौर नगरपालिका का कार्यकाल जून 2021 में समाप्त हो गया था। जिसके बाद से एसडीएम प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं। अब निकाय चुनावों के एलान के बाद चेयरमैन व पार्षद पद के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
कुंडली नगरपालिका : पहली बार 10783 मतदाता करेंगे चेयरमैन व पार्षदों का चुनाव
कुंडली को नगरपालिका का दर्जा सरकार ने अक्तूबर 2018 में दे दिया था। कुंडली को नगरपालिका बनाए जाने के विरोध में सरपंच समेत कई लोग उच्च न्यायालय में चले गए थे। सुनवाई पूरी होने के बाद उच्च न्यायालय ने स्टे खत्म कर दिया, जिसके बाद फरवरी 2020 में नपा कार्यालय खोल दिया गया था। कुंडली नपा में 15 वार्ड बनाए गए हैं। जिसमें 16 बूथों पर 10 हजार 783 मतदाता सीधे चेयरमैन व नपा पार्षदों के चयन के लिए मतदान करेंगे। इनमें 6516 पुरुष मतदाता व 4276 महिला मतदाता शामिल है। कुंडली में पहली बार नपा अध्यक्ष चुना जाएगा। साथ ही 15 पार्षद भी पहली बार चुने जाएंगे। कुंडली नपा में अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
यह वार्ड रहेंगे आरक्षित
कुंडली नपा में 15 वार्ड बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 10, 11 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए है। इनमें वार्ड नंबर 12 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड नंबर 6, 9 13 व 14 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
वार्ड संख्या मतदाता पुरुष महिला
1 862 553 309
2 664 414 250
3 413 256 157
4 1196 797 399
5 287 187 96
6 502 335 167
7 560 333 227
8 937 553 384
9 859 488 371
10 1588 921 667
11 1155 650 505
12 1043 600 443
13 164 96 68
14 151 101 50
15 406 232 174
--
गोहाना नगर परिषद : एससी महिला के लिए वार्ड 2 व 22 आरक्षित
गोहाना नगर परिषद चुनाव 23 वार्डों में कराया जाना है। इसमें 46 हजार 950 मतदाता 19 जून को मतदान करेंगे। इनमें 24 हजार 611 पुरुष मतदाता, 22 हजार 333 महिला मतदाता व 6 अन्य मतदाता शामिल है। 46 बूथों पर यह चुनाव होना है। यहां के चेयरमैन व पार्षदों का कार्यकाल पिछले साल मई में समाप्त हो गया था। चुनाव के लिए आठ वार्ड आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 3, 15 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए है। इनमें वार्ड नंबर 2 व 12 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वार्ड नंबर 1, 5, 6, 10, 11 व 13 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे। गोहाना नप में अध्यक्ष पद सामान्य श्रेणी का रखा गया है।
वार्ड संख्या मतदाता पुरुष महिला अन्य
1 2065 1091 973 1
2 1867 980 885 2
3 1786 939 847
4 1655 894 761
5 2531 1339 1192
6 1576 824 752
7 3080 1648 1431 1
8 2132 1103 1029
9 2703 1393 1310
10 1984 1049 934 1
11 2053 1059 994
12 2521 1293 1227 1
13 2255 1155 1100
14 1837 898 939
15 1699 901 798
16 1935 1005 930
17 1437 758 679
18 1915 1016 899
19 2587 1360 1227
20 1587 832 755
21 1579 843 736
22 2323 1227 1096
23 1843 1004 839
--
गन्नौर नपा चुनाव : तैयारियों में जुटे पार्षद व चेयरमैन पद के उम्मीदवार
गन्नौर। नगर पालिका में पहली बार प्रधान पद का चुनाव शहर के 32 हजार 632 मतदाता करेंगे। इसमें 17 हजार 334 पुरुष मतदाता व 15 हजार 298 महिला मतदाता शामिल है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से चुनाव का एलान कर दिया गया है। गन्नौर नगरपालिका का कार्यकाल जून 2021 से समाप्त हो चुका है। जिसके बाद से एसडीएम प्रशासक के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं। अब चुनावों के एलान के बाद सभी पार्षद पद व चेयरमैन पद के दावेदारों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
नगरपालिका प्रधान पद के लिए पूर्व प्रधान सतप्रकाश शर्मा कांग्रेस से जुड़े हैं। यहां के पूर्व विधायक कुलदीप शर्मा सतप्रकाश शर्मा को ही कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ाने की जुगत में हैं। चुनाव में भाजपा से अरुण त्यागी, भूषण हसीजा, मंजू कौशिक, विकास त्यागी, ईश्वर कश्यप, भाजपा और जजपा से अंकित त्यागी व अक्षय त्यागी की पार्टी सिंबल मिलने पर चुनाव लडने की चर्चाएं चल रही हैं। आम आदमी पार्टी से सुनील लंबू, सुनीता वाल्मिकी के नाम की चर्चाएं चल रही हैं। इसके अलावा दिनेश अधलखा भी चेयरमैन पद के लिए अपनी ताल ठोक सकते हैं।-
अब तक चुने जा चुके हैं 17 चेयरमैन
नगरपालिका गन्नौर में अब तक कुल 17 चेयरमैन बने चुके हैं। गन्नौर नगरपालिका में 10 अक्तूबर 1989 को पहले चेयरमैन रामेश्वर बंसल बने, जो 29 जून 1991 तक पद पर रहे। जिसके बाद 2 दिसंबर 1991 को भगत रोशनलाल ने पद संभाला और 21 मार्च 1994 तक पद पर रहे। वहीं एक साल के सुमन सहाय व 4 साल के लिए सुमन त्यागी पद पर रही। कृष्ण गोयल पांच साल तक पद पर बने रहे। वही नीलम शर्मा व उनके पत्नी सतप्रकाश शर्मा दो-दो बार चैयरमेन बने। सुनील लंबू चार बार कार्यवाहक चेयरमैन पद पर रहे और नीरु अधलखा व सतीश जैन एक बार कम समय के लिए चेयरमैन पद पर रहे। अब तक नगरपालिका चेयरमैन पद पर सतप्रकाश शर्मा व उनकी पत्नी का दबदबा रहा। गन्नौर नपा में अध्यक्ष पद सामान्य श्रेणी का रखा गया है।
17 वार्ड में होगा चुनाव
गन्नौर में 17 वार्ड में चुनाव होगा, जिसमें वार्ड-2 व 6 अनुसूचित जाति व वार्ड-10 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। वहीं 3, 5, 9, 12 व 15 सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया।
वार्ड संख्या मतदाता पुरुष महिला
1 2251 1188 1063
2 1532 841 691
3 1699 944 755
4 1886 984 902
5 457 248 209
6 1790 982 808
7 2124 1129 995
8 1642 864 778
9 1977 1020 957
10 2000 1078 922
11 1294 670 624
12 2423 1291 1132
13 1975 1035 940
14 3090 1640 1450
15 1895 999 896
16 2877 1505 1372
17 1720 916 804