सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रूट पर पंजाब और गाजियाबाद में इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मंगलवार को दर्जनभर एक्सप्रेस ट्रेने सात घंटे तक लेट रहीं। सवारी गाड़ियां भी सवा 2 घंटे तक देरी से चलीं। नई दिल्ली से अमृतसर रूट पर चलने वाली शान ए पंजाब एक्सप्रेस रद्द रही।
दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस 2:40 घंटे, मालवा एक्सप्रेस 1:17 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:32 घंटे, जम्मूतवी एक्सप्रेस 1:49 घंटे, 64453 सवारी गाड़ी 2:12 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 1:26 घंटे, 64531 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:16 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
वहीं, अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली मालवा एक्सप्रेस 2:52 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 2:23 घंटे, टाटानगर एक्सप्रेस 2:16 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 1:08 घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस 1:15 घंटे, जम्मू मेल 1:43 घंटे, बठिंडा एक्सप्रेस 1:19 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:18 घंटे, 64472 सवारी गाड़ी 1:18 घंटे, 64002 सवारी गाड़ी 1:18 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची।
वर्जनपंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर मंडल के अलावा गाजियाबाद यार्ड में इंटरलॉकिंग संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। ट्रेनों के परिचालन की समय सारणी में सुधार किया जा रहा है। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे।