फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: क्षतिग्रस्त खड़े वाहन में घुसा ट्रॉला, चालक की मौत

Tue, 16 Dec 2025 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नेशनल हाईवे-334बी पर गांव गढ़मिरकपुर के पास क्षतिग्रस्त खड़े वाहन में टकराने से ट्रॉला चालक राजस्थान के जिला सीकर के चलाकी की ढाणी निवासी कृष्ण कुमार की मौत हो गई। राजस्थान के जिला सीकर स्थित नीम का थाना निवासी गोकुलचंद ने बहालगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई कि वह अलीपुर की एक कंपनी में काम करते हैं । उनके जीजा कृष्ण कुमार ट्रॉला चालक थे।
विज्ञापन

वह ट्रॉला लेकर बहालगढ़ से मेरठ की ओर जा रहे थे। गढ़मिरकपुर गांव के पास सड़क पर एक वाहन पहले से क्षतिग्रस्त खड़ा था। उसने कोई संकेतक नहीं लगाया था। कृष्ण कुमार का ट्रॉला उस वाहन में टकरा गया। हादसे में कृष्ण कुमार ट्रॉले के केबिन में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें