फोटो 19: सोनीपत के सेक्टर-15 स्थित अपने आवास पर ‘हर घर तिरंगा’’’’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं क
सोनीपत। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को भाजपा नेताओं ने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-15 स्थित अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें आजादी के लिए दिए गए बलिदानों की याद दिलाता है।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल करने का जन अभियान बन गया है। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में 377 मंडल हैं। इनमें सभी कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली हैं। 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगे।