गोहाना। शैक्षणिक खंड कथूरा के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिछड़ाना में सोमवार को खंडस्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छिछड़ाना की टीम प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैंसवान खुर्द की टीम द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कथूरा की टीम तृतीय स्थान पर रही। खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना के प्राचार्य एवं कलस्टर हेड पंकज कौशिक रहे। प्रतियोगिता में खंड कथूरा के पांच क्लस्टरों में चार श्रेणियों (कक्षा चौथी से 5वीं), (कक्षा छठी से 8वीं), (कक्षा 9वीं से 10वीं) और (कक्षा 11वीं से 12वीं) के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में शिवानी, श्रीभगवान, अशोक, समृद्धि, कैलाश, सुमन, आनंद और परमजीत शामिल रहे। प्रतियोगिता का नेतृत्व नोडल अधिकारी सतनारायण वशिष्ठ ने किया। इसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य ज्योति ने की। इस दौरान सतीश, विकास, मनोज कुंडू, सतीश, मनोज, शील कुमार, रामकिशन, संजय, मीना, सीमा, राजेश, विनय, सारिका, रविंद्र व आनंद मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में ठंडा पड़ा अलाव संवाद
मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में ठंडा पड़ा अलाव संवाद