फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: यातायात सुरक्षा परीक्षा स्पर्धा में अवनि, विहान, अंजलि की टीम रही प्रथम

Fri, 21 Nov 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के गोहाना ​​स्थित शहीद मदनलाल धींगरा स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय यातायात सुर
विज्ञापन
गोहाना। पुलिस और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए शहीद मदनलाल धींगरा स्टेडियम में खंडस्तरीय यातायात सुरक्षा परीक्षा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

परीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना के क्लस्टर मुखिया सतेंद्र दहिया की देखरेख में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि विद्यालय स्तर पर परीक्षा तीन चरणों कक्षा तीसरी से पांचवीं, छठी से 8वीं, 9वीं से 12वीं में आयोजित की गई थी।
वीरवार को विजेता 723 विद्यार्थियाें को खंडस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को एक प्रश्नपत्र दिया गया।
विज्ञापन

खंडस्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम चरण में सरस्वती विद्या निकेतन, गोहाना की अवनि, तक्षु, शुभम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे चरण में रॉकफील्ड पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के विहान, निर्भय, यशिका ने प्रथम, तीसरे चरण में कन्या गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खानपुर कलां से अंजलि, अंकिता, वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि खंडस्तरीय प्रतियोगिता में तीनों लेवल में प्रथम स्थान करने वाली तीन-तीन विद्यार्थियों की टीम जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए जल्द तिथि निर्धारित की जाएगी।
कार्यक्रम में शीला सिंहरोहा, रविंद्र गर्ग, संजय मलिक, अंजू, गौरव कपूर, ललित, लक्की अरोड़ा, जसवंत, अनीता, दीपक, अनिल देशवाल, प्रवेश, सुमन, सुरजीत सिंह, सुमन, ममता, रेणुका, राकेश, रिंकू कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें