फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अधीक्षण अभियंता पर धमकी देने व झूठे मामलों में फंसाने का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बिजली निगम के अधिकारियों ने अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर पर धमकी देने व झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में उन्होंने राई स्थित कार्यालय पहुंचकर पुलिस आयुक्त ममता सिंह को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल, अश्विनी कुमार, उपमंडल अभियंता सतीश गोयत व प्रदीप कुमार ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि अधीक्षण अभियंता उनके साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौज करते हैं। उन्हें बेवजह तंग किया जाता है।
उनका आरोप है कि वह अधीनस्थ अधिकारियों पर अनधिकृत कार्यों को करने का दबाव डालकर अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। इन्कार करने पर उन्हें अनुचित रूप से एससी-एसटी एक्ट में गिरफ्तार कराने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

इस संबंध में 17 फरवरी 2025 को बिजली निगम के प्रबंध निदेशक को भी शिकायत दी गई थी। वह शिकायत विभागीय जांच के अधीन है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अधीक्षण अभियंता व्यक्तिगत ऋण चुकाने के नाम पर 13 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। शिकायत देने वाले अधिकारियों ने इस संबंध में चार वीडियो रिकॉर्डिंग होने की भी बात बताई है।
अधिकारियों की ओर से लगाया गया आरोप गलत है। इस मामले में पहले ही तीन अधिकारियों बिजेंद्र नरवाल, जेएस नारा व अजय कुहाड़ की एक कमेटी जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट में पता चला जाएगा कि मुझ पर आरोप गलत लगाए गए हैं। कमेटी की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें