पीड़िता को मुख्यमंत्री किसान खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना का चेक देती विधायक कृष्णा गहलावत।
सोनीपत। मुख्यमंत्री किसान खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत राई क्षेत्र की विधायक कृष्णा गहलावत ने तीन परिवारों को उनके घर पहुंचकर चेक प्रदान किए। इस दौरान प्रत्येक परिवार को 5-5 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। विधायक ने कहा कि मंजू रानी पत्नी स्व. प्रेम प्रकाश, भारती डबास गांव जांटी कलां, सुनील पत्नी स्व. प्रह्लाद गांव गुहणा को 5-5 लाख रुपये के चेक सौंपे गए। इस मौके पर मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अरुण चौहान, वीरेंद्र कौशिक, कुलदीप नांगल, गांव जांटी के सरपंच सतीश, फूल सिंह नंबरदार, सतीश, जयराम प्रधान भैरा बांकीपुर, जसवीर आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो