फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संविदा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौ दिन से जारी

Thu, 26 Mar 2026 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत नगर निगम कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठे संविदा सफाई कर्मी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
सोनीपत। संविदा सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर नौ दिन से हड़ताल पर हैं। नगर निगम कार्यालय के गेट पर ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के बैनर तले कर्मचारियों की ओर से धरना दिया जा रहा है। इसकी वजह से शहर के रेलवे लाइन पार क्षेत्र में सड़कों की सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता प्रधान मुकेश टांक और संचालन सचिव सावन कुमार ने किया। धरने पर बहादुरगढ़ से ठेका सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान अनिल ने समर्थन दिया। इस दौरान रविंद्र, विजय, माया, शकुंतला, रीना, गुलाब, राजेश, कश्मीरी, मोहित भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें