फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दीपावली पर भी नहीं जगमगाईं वार्ड-6 की गलियां, त्योहार बीतने के बाद भी अंधेरे का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
-गन्नौर में अनाज मंडी वाली गली, गोशाला रोड और प्रणामी गली की स्ट्रीट लाइटें खराब, रात में राहगीरों को परेशानी
विज्ञापन

-पार्षद ने नगरपालिका कर्मचारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप, शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों में रोष
फोटो :15:
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। दीपावली पर शहर के बाजार और प्रमुख स्थान रोशनी से जगमगाते रहे, लेकिन गन्नौर के वार्ड नंबर-6 की कई गलियों में अंधेरा पसरा रहा। अब दीपावली का त्योहार बीत चुका है, लेकिन वार्ड की खराब स्ट्रीट लाइटों की समस्या जस की तस बनी हुई है। अनाज मंडी वाली गली, गोशाला रोड और प्रणामी वाली गली समेत कई स्थानों पर लाइटें लंबे समय से खराब हैं। इससे स्थानीय लोगों में नगरपालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय निवासी अंकित, नागेंद्र, सुमित, राजवंती, सुमेर, शीशपाल और आशीष ने बताया कि वार्ड की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। रात के समय अंधेरा होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी होती है। लोगों को हादसों के साथ चोरी और असामाजिक गतिविधियों का भी डर सताता रहता है। लोगों का आरोप है कि स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। त्योहार के दौरान भी गलियों में रोशनी की व्यवस्था नहीं की गई। अब त्योहार बीतने के बाद भी समस्या दूर नहीं हुई है।
विज्ञापन

महीने में मुश्किल से पांच लाइटें ठीक करता है ठेकेदार : पार्षद
पार्षद अजय सरोहा ने नगरपालिका कर्मचारियों पर लापरवाही और मनमानी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को लेकर अधिकारियों को कई बार फोन और व्यक्तिगत रूप से शिकायत की गई, लेकिन केवल आश्वासन मिले। ठेकेदार महीने में मुश्किल से पांच लाइटें ठीक करता है और इसके बाद फोन तक नहीं उठाता। ऐसे में वार्डवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

टेंडर लगाया, जल्द दूर होगी समस्या : सचिव
नगरपालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि स्ट्रीट लाइटों के लिए टेंडर लगाया गया है। जिन स्थानों पर लाइटें खराब हैं या नई लाइटें लगाने की जरूरत है, वहां जल्द काम करवाया जाएगा। समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें