फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भागवत कथा में सुनाया कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग

Sun, 22 Feb 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
जीवन में हनुमान मंदिर के पास आयोजित श्रीमद भागवत कथा में मौजूद श्रद्धालु।  स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
सोनीपत। जीवन नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के सामने मैदान में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास कैलाश चंद्र शास्त्री ने श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा का महात्म्य बताया।
विज्ञापन

कथा व्यास शास्त्री जी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार का दमन किया था। उन्होंने कहा कि गोवर्धन की परिक्रमा करने से मनुष्य के भीतर का अहंकार समाप्त होता है और भक्ति भाव प्रबल होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन होकर जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा दी।
उन्होंने प्रवचन में कहा कि भक्ति, विनम्रता और सदाचार अपनाकर ही मानव जीवन सफल बनाया जा सकता है। तृतीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हंसवाहिनी महिला मंडल की तरफ से किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधान मीनाक्षी सिंह टंडन, उप प्रधान सरिता मिश्रा, मंडल की सदस्य रानी नायडू, चम्पा, नीलम, रेखा, मंजू, अनीता, सुदेश, पिंकी, प्रियंका, सोनिया, सीमा, मीनू, नेहा आदि विशेष सहयोग दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें