फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश को जल्द मिलेगा भाजपा का नया अध्यक्ष : बड़ौली

Sun, 30 Mar 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कलाकारों को समाज में जागरूकता लाने वाले गाने बनाने चाहिए। उन्होंने मासूम शर्मा व अन्य कलाकारों के गानों पर बैन को लेकर कहा कि मासूम शर्मा एक अच्छे गायक हैं। यदि उनके गानों में कोई कमी रही है तो वह उसमें सुधार कर सकते हैं। इस बारे में गायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन

मोहनलाल बड़ौली ने प्रदेश के कुछ विश्वविद्यालय परिसरों में अफीम की खेती के मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है। मुकदमे भी दर्ज किए हैं। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात पर कहा कि उनकी संगठन को लेकर बातचीत हुई है। प्रदेश को जल्द ही नया प्रदेशाध्यक्ष मिलेगा। संगठन की ओर से जिसे भी प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाएगा सभी कार्यकर्ता उनके साथ एकजुट खड़े रहेंगे।
मैराथन से नशे के खिलाफ संदेश देने का प्रयास
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सोनीपत में रविवार को होने वाली मैराथन नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने का प्रयास है। मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस प्रयास में स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार रात सोनीपत में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका निदान करेंगे। सुबह नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत आयोजित हाथ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें