सोनीपत। नागरिक अस्पताल समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सरकार ने 34 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। इनमें जिला नगारिक अस्पताल में 17 नए चिकित्सक शामिल हैं। सरकार ने ढाई साल बाद अस्पतालों को तोहफा दिया है। इससे पहले सरकार की ओर से अगस्त 2022 में 38 चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए थे। सरकार ने किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर चिकित्सकों की नियुक्त नहीं की है। ऐसे में वहां पर मरीजों की परेशानी बढ़ना तय है। चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी। गांव जागसी और मोई माजरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक भी चिकित्सक नहीं है। सरकार ने पीएचसी में दो-दो पद स्वीकृत कर रखे हैं, लेकिन दोनों पीएचसी पर एक भी चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों की कमी के कारण मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को विवश हैं। शनिवार को जारी की गई सूची में जिला की पीएचसी को कोई चिकित्सक नहीं मिला है।
कहां पर किसकी हुई नियुक्ति
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में 17 चिकित्सक मिले हैं। इनमें डॉ. विजय कुमार, डॉ. रजत गुप्ता, डॉ. अकांक्षा खरब, डॉ. गुरजोत कौर, डॉ. शमरेंद्र सिंह, डॉ. रवि कुमार, डॉ. अकांक्षा, डॉ. विकास पंवार, डॉ. दीपक, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. गौरव, डॉ. रितु, डॉ. चिराग सेठ, डॉ. अनिरुद्ध पंवार, डॉ. प्रियंका मलिक, डॉ. गरिमा शामिल रहे। वहीं, गन्नौर के उपमंडल नागरिक अस्पताल में डॉ. रश्मि, डॉ. साहिल, डॉ. महिमा, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. मोहित, डॉ. ननिता मोर की नियुक्ति हुई है। खरखौदा के उपमंडल नागरिक अस्पताल में डॉ. हिमानी, डॉ. रेनू, डॉ. नवीन, डॉ. उर्वशी, डॉ. मोहित, डॉ. सुमित, सीएचसी जुआं में डॉ. रचना, डॉ. नेहा, डॉ. कनिष्क, सीएचसी मुंडलाना में डॉ. अंशुल व सीएचसी पुरखास में डॉ. सचिन को नियुक्ति मिली है।
वर्जन
जिला स्वास्थ्य विभाग में सरकार ने 34 नए चिकित्सकों की नियुक्ति की है। नए चिकित्सकों के आने से मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगा उपचार कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। -डॉ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।