फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रो रेसलिंग लीग में सोनीपत के पहलवानों पर निगाहें

Sat, 03 Jan 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :30: नवीन मलिक
विज्ञापन
सोनीपत। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) के नए सत्र में सोनीपत के दो पहलवान नीलामी प्रक्रिया में शामिल होंगे। लीग के लिए जारी खिलाड़ियों की सूची में नवीन मलिक का बेस प्राइस 10 लाख रुपये जबकि चिराग छिक्कारा का बेस प्राइस 7 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। दोनों पहलवानों पर कुश्ती प्रेमियों के साथ-साथ फ्रेंचाइजी टीमों की भी खास नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन

प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी 3 जनवरी को आयोजित की जाएगी, जिसमें लीग की छह टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी। सोनीपत की मिट्टी से निकले इन पहलवानों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से पहचान बनाई है, जिसके चलते उन्हें इस प्रतिष्ठित लीग में शामिल होने का अवसर मिला है।
लीग का आयोजन 15 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। इस दौरान देश के नामी पहलवानों के साथ-साथ युवा प्रतिभाएं भी मैट पर अपना दमखम दिखाएंगी। प्रो रेसलिंग लीग को देश की सबसे पेशेवर और प्रतिस्पर्धी कुश्ती लीग माना जाता है, जहां खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव और मंच मिलता है।
विज्ञापन

नवीन मलिक अपनी आक्रामक कुश्ती शैली और तकनीकी कौशल के लिए जाने जाते हैं। वह राष्ट्रमंडल में स्वर्ण जीत चुके हैं। वहीं चिराग छिक्कारा विश्व चैंपियन रहे हैं और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है। दोनों पहलवानों की नीलामी में मजबूत मांग रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

फोटो :30: नवीन मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें