फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि टेनिस चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल में पहुंचा खेल विश्वविद्यालय

Sat, 10 Jan 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई में चल रही उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि चैंपियनश
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि टेनिस चैंपियनशिप (पुरुष) के तीसरे दिन मुकाबले रोमांचक रहे। प्रमुख मुकाबलों में मेजबान खेल विश्वविद्यालय राई ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

भारतीय विश्वविद्यालय संघ के तत्वाधान में स्पर्धा में प्रथम एकल में अनुज ने राहुल को हराकर टीम को बढ़त दिलाई। द्वितीय एकल मुकाबले में हर्ष मलिक (एसयूओएच) ने अनुज पर जीत दर्ज की।
युगल मुकाबले में अनुज व राहुल की जोड़ी ने हर्ष मलिक पर विजय प्राप्त की जबकि रिवर्स सिंगल में हर्ष मलिक ने राहुल को हराया। वहीं लखनऊ विवि ने इंद्र कुमार गुजराल पंजाब टेक्निकल विवि जालंधर को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रथम एकल में जगदीप ने राहुल को शिकस्त दी। द्वितीय एकल में अनुज ने गुनूर पर जीत दर्ज की। युगल मुकाबले में अनुज व अमित की जोड़ी ने जकिरा व गुनूर को हराया जबकि रिवर्स सिंगल में अनुज ने जगदीप को पराजित किया।
प्री-क्वार्टर फाइनल में पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, लुधियाना को 3-0 से हराया। प्रथम एकल में अर्जुन राठी ने चरणदीप सिंह को, द्वितीय एकल में रियान शर्मा ने रियांशु ढिल्लों को पराजित किया।
युगल मुकाबले में शुभम/परमवीर की जोड़ी ने रियांशु व चरणदीप पर जीत दर्ज की। बेनेट यूनिवर्सिटी ने शिव नादर यूनिवर्सिटी को 3-0 से पराजित किया। प्रथम एकल में रयान ने शौर्य को, द्वितीय एकल में आदित्य ने मौलिक टोकरस को हराया।
युगल मुकाबले में आदित्य व रयान की जोड़ी ने ऋत्विक व प्रणव को मात दी। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़ को 3-0 से पराजित किया। प्रथम एकल में मयंक ने अब्दुल्ला को, द्वितीय एकल में भाव्य ने फराज को हराया।
युगल मुकाबले में मयंक व भाव्य की जोड़ी ने फराज व अब्दुल्ला को पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया।

क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबलों में खेल विश्वविद्यालय बनाम एमडीयू रोहतक, बेनेट नोएडा बनाम सीसीएस मेरठ और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के साथ जामिया विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी खिताब के लिए कड़ा संघर्ष करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

- अशोक कुमार, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें