फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कोहरे और इंटरलॉकिंग ने रोकी रफ्तार

Sat, 10 Jan 2026 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :25: सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर शुक्रवार को कोहरे के साथ-साथ पंजाब और गाजियाबाद में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्यों से एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें घंटों देरी से चलीं।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों के लेट होने का असर सवारी गाड़ियों के संचालन पर पड़ा। कई यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार करना पडञा। कनेक्टिंग ट्रेनों पर निर्भर यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गईं।
ये गाडियां रही लेट : दिल्ली-अंबाला रूट पर चलने वाली ऊंचाहार 13:17 घंटे, मालवा 7:39 घंटे, गीता जयंती 5:24 घंटे, आम्रपाली 5:18 घंटे, दादर 4:34 घंटे, नेताजी 2:05 घंटे, 64465 सवारी गाड़ी 1:14 घंटे, 64471 सवारी गाड़ी 1:45 घंटे, 64533 सवारी गाड़ी 1:10 घंटे की देरी से सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला-दिल्ली रूट पर चलने वाली गीता जयंती 3:43 घंटे, नेताजी 1:16 घंटे, 64454 सवारी गाड़ी 2:51 घंटे लेट सोनीपत पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें