गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम गूंज शनिवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. मीनू नैन व विशिष्ट अतिथि डॉ. शबनम राठी रहीं। कार्यक्रम में मोनो एक्ट में पायल, सोलो डांस में हिमांशी, ग्रुप डांस में नेहा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सोशल स्किट को भी प्रथम पुरस्कार मिला।
दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को ड्राइंग, पेंटिंग, कार्टून मेकिंग, मेहंदी, भाषण प्रतियोगिता, कविता पाठ, सोलो सिंगिंग और ग्रुप सांग आयोजित किए गए। दूसरे दिन स्किट, ग्रुप नृत्य और एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं।
डॉ. मीनू नैन ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति की पहचान को मजबूत करते हैं। रंगमंच पर आना अपने आप में प्रतिभा और आत्मविश्वास की पहचान है। डॉ. शबनम राठी ने पूर्व छात्रा होने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन से ही प्रतिभा को सही मंच मिलता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी सांगवान ने बताया कि पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्रों में भी प्रतिभा दिखाने के लिए यह मंच छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आए अतिथियों को प्रोफेसर शमशेर भंडेरी के मार्गदर्शन में एनसीसी व एनएसएस की छात्राओं ने मंच तक पायलट किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललिता रानी ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. सतीश, कॉलेज काउंसलिंग सदस्य प्रो. ज्योति, डॉ. अंजू, डॉ. चांद सिंह मोर, डॉ. मुकेश सहित अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहा।
राजकीय महिला महाविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति देतीं छात्र