फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बम-बम भोले... हर-हर महादेव के जयघोष से गूजे शिवालय

Tue, 11 Aug 2026 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के शिव मंदिर, नंदवानी नगर में ​भगवान ​शिव का जला​भिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत: पाठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सावन माह की शिवरात्रि मंगलवार को जिलेभर में मनाई गई। सुबह से ही शहर और ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। हरिद्वार, गंगोत्री और गोमुख से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़ियों के साथ श्रद्धालुओं ने भी शिवलिंग पर गंगाजल और दूध से अभिषेक किया। मंदिर परिसर बोल बम बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे।
श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक के बाद बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल और मिठाई अर्पित कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में पंचामृत अभिषेक, रुद्राभिषेक और हवन किया गया। मनोकामना पूर्ति के लिए श्रद्धालुओं ने व्रत भी रखा। शिवरात्रि के चलते शहर के प्रमुख मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
विज्ञापन

ककरोई चौक स्थित प्राचीन शंभू दयाल मंदिर, कैलाश कॉलोनी के ओम श्री शिव धाम मंदिर, कामी रोड स्थित बाबा धाम मंदिर, काली माता मंदिर, सुनारों वाली गली स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, जटवाड़ा, सेक्टर-23, मुरथल रोड और राई सहित विभिन्न क्षेत्रों के शिव मंदिरों में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। गांव सेवली के प्राचीन शिव मंदिर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन लगा रहा।

शिवरात्रि पर महिलाओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए व्रत रखा, जबकि कुंवारी युवतियों ने मनचाहे वर की कामना से उपवास कर भगवान शिव की पूजा की। कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर शिविर और भंडारे लगाए गए। मॉडल टाउन, ओल्ड डीसी रोड, सुभाष चौक, नरेंद्र नगर और मुरथल रोड सहित कई स्थानों पर दिनभर प्रसाद वितरित किया गया। शिव मंदिर (शिव वाटिका) नंदवानी नगर के प्रधान सीताराम भारद्वाज ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्त व श्रद्धालु शिवलिंग में जलाभिषेक करने के लिए सुहाने मौसम के बीच मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं।
इंसेट
राजनीतिज्ञों ने भी किया जलाभिषेक
विधायक निखिल मदान ने मंगलवार को श्रावण शिवरात्रि के पर्व पर विभिन्न जगहों पर आयोजित भजन कीर्तन और भंडारों में भाग लिया। विधायक निखिल मदान शहर के प्राचीन शिवालय, शंभू दयाल स्कूल में आयोजित शिवरात्रि महोत्सव और भजन संध्या में पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उन्होंने श्रीश्री 1008 स्वामी दयानंद सरस्वती महाराज का भी आशीर्वाद लिया। वहीं, मेयर राजीव जैन ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। गन्नौर के प्राचीन शिव मंदिर में पूर्व विधायक निर्मल चौधरी ने पूजा-अर्चना की। उनके साथ नपाध्यक्ष अरुण त्यागी भी थे। गांव राजलू गढ़ी के शिव मंदिर में आने वाले शिव भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

सेवली में भरा मेला
गांव सेवली के प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में शिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ यहां आने वाले सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। शिव शक्ति समिति की ओर से विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के लिए विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई। बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन के लिए बड़ी संख्या में झूले लगाए गए।
विज्ञापन

इंसेट
छपड़ेश्वर मंदिर समेत दूसेरे मंदिरों में रही भीड़
खरखौदा। शिवरात्रि पर मंगलवार को विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। शहर के छपड़ेश्वर मंदिर सहित क्षेत्र के गांवों में स्थित शिवालयों में शिवरात्रि को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं।

फोटो : सोनीपत के शिव मंदिर, नंदवानी नगर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत: पाठ

फोटो : सोनीपत के शिव मंदिर, नंदवानी नगर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत: पाठ

फोटो : सोनीपत के शिव मंदिर, नंदवानी नगर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु। स्रोत: पाठ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें