फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: संशोधित हरिद्वार में महेंद्र कुमार आज विसर्जित करेंगे छोटे भाई शिवचरण गुप्ता की अस्थियां

Tue, 11 Aug 2026 08:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: ​शिवचरण गुप्ता का फाइल फोटो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

साेनीपत। मुंबई के बड़े कपड़ा कारोबारी रहे शिवचरण गुप्ता की अस्थियां 12 अगस्त को गंगा में प्रवाहित की जाएंगी। अहमदाबाद से हरिद्वार आ रहे उनके बड़े भाई व्यापारी महेंद्र कुमार अस्थियों को विसर्जित करेंगे। इसके लिए समाज कल्याण शिक्षा समिति के सदस्य बुधवार को हरिद्वार रवाना होंगे।
समाज कल्याण शिक्षा समिति को शिव चरण गुप्ता की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित करने जाने के लिए बेटियों का इंतजार था। अब तक उनका आना तय नहीं हुआ है। इधर, पिता की अंत्येष्टि में नहीं पहुंची बेटियों का वायरल वीडियाे देखकर महेंद्र कुमार को बड़े भाई की मौत का पता लगा। इसके बाद उन्होंने खुद ऑनलाइन समिति के संपर्क नंबर तलाश कर उनसे बात की।
विज्ञापन

महेंद्र कुमार ने बुधवार को हरिद्वार में ही मिलने का समय तय किया है। इसके लिए वह अहमदाबाद से निकल चुके हैं। शिवचरण रामरतन गुप्ता शहर में समाज कल्याण शिक्षा समिति के वृद्धाश्रम में रहते थे। यहां तीन अगस्त की रात उनका निधन हो गया। उनकी मौत के बारे में उनकी नेपाल निवासी बड़ी बेटी अनीता, मुंबई निवासी छोटी प्रिया व उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी मंझली बेटी निशा को सूचना दी गई थी।
इसके बावजूद इनमें से कोई पिता के अंतिम दर्शन करने नहीं पहुंचीं। एक बेटी ने ऑनलाइन ही उन्हें अंतिम विदाई दी थी। समिति सदस्यों ने ही उनकी अंत्येष्टि की। इसके बाद एक वीडियो वायरल हो गया था। यह वायरल वीडियो महेंद्र कुमार तक भी पहुंचा। यही नहीं इससे कुछ माह पूर्व सोनीपत के ही एक अन्य आश्रम में मां मीना के निधन पर भी तीनों बेटियां नहीं आईं थी।

वर्जन
वृद्धाश्रम में आखिरी सांस लेने वाले शिवचरण गुप्ता की अंत्येष्टि के बाद अस्थियां भी गंगा में विसर्जित की जाएंगी। इसके लिए संस्था सदस्य बुधवार को हरिद्वार जाएंगे।-आनंद कुमार, अध्यक्ष, समाज कल्याण शिक्षा समिति
विज्ञापन




वर्जन
-शिवचरण गुप्ता की अस्थियां बुधवार को विसर्जित की जाएंगी। इसके लिए विशेष अस्थि कलश हरिद्वार ले जाया जाएगा। हरिद्वार में ही अहमदाबाद से छोटे भाई महेंद्र भी पहुंचेंगे। वह खुद अस्थियां विसर्जित करेंगे। समिति हर माह विभिन्न श्मशान से बेसहारा मृत लोगों की अस्थियां विसर्जित करने हरिद्वार ले जाती हैं। इसके बाद 16 जुलाई को गीता भवन मंदिर में श्रद्धांजलि सभा की जाएगी।- प्रवीण वर्मा, सरपरस्त, समाज सेवा समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें