फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खालिस्तान समर्थकों की तलाश में दबिश तेज, हैंडलर के सहयोगियों का लगाया जा रहा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत से गिरफ्तार खालिस्तानी हैंडलर से पूछताछ के बाद खुफिया एजेंसी व पंजाब पुलिस ने दबिश तेज कर दी है। पुलिस उनसे जुड़े लोगों के साथ ही अन्य आतंकियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है। साथ ही हैंडलर के इशारे पर काम करने वालों (स्लीपर सेल) का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस को डार्कवेब से संचालित होने सिस्टम को सर्च आउट करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी व पंजाब पुलिस के इनपुट पर सोनीपत पुलिस ने 19 फरवरी को खालिस्तान समर्थक चार आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान जुआं गांव के सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान, सागर उर्फ बिन्नी, जतिन उर्फ राजेश और राजपुर के सुरेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई थी। इनके पास से एके-47, पांच विदेशी व एक देसी पिस्तौल मिली थीं। उन्हें आठ दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में सीआईए-1, पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसी की टीमें पूछताछ कर रही हैं। इनसे पूछताछ के आधार पर पंजाब में करीब 12 आतंकी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सोनीपत में भी कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
हैंडलर के मददगारों का लगा रहे पता
पुलिस आतंकियों के मददगार (स्लीपर सेल) की तलाश में जुटी है। देश विरोधी गतिविधियों में जुटे इनके साथियों को तलाश करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। आरोपी स्थानीय होने के कारण उनके संपर्क में बहुत से लोग हैं। उनमें से उनके मददगारों की तलाश जारी है। पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। मोबाइल नेटवर्क से ज्यादा मदद नहीं मिल रही है। आरोपी डार्कवेब व अन्य सोशल मीडिया के माध्यमों से विदेशों से संदेश प्राप्त करते थे। उसके बारे में जानकारी जुटाने में समय लग रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को लेकर हर पहलू पर बारीकी से जांच हो रही है। सोनीपत पुलिस खुफिया एजेंसी व पंजाब पुलिस के साथ मिलकर आगे बढ़ रही है। हैंडलर के मददगारों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

- राहुल शर्मा, एसएसपी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें