फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एसडीएम ने बिघाना में बिना मान्यता चल रहा निजी स्कूल करवाया बंद

विज्ञापन
फोटो 15जेएनडी24-बिघाना गांव स्थित निजी स्कूल में पढ़ते विद्यार्थी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। एसडीएम आईएएस सुमन यादव ने बिघाना गांव की चौपाल में चल रहे ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल संचालक आवश्यक दस्तावेज और मान्यता संबंधी कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद स्कूल को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार अलेवा ओंकारदत्त शर्मा, बीडीपीओ जयपाल सिंह, सीडीपीओ कांता यादव भी मौजूद रही।
निरीक्षण के दौरान स्कूल में कक्षाएं चलती मिलीं और करीब 140 विद्यार्थी पढ़ते हुए पाए गए। अधिकारियों ने स्कूल संचालक से स्कूल संचालन की अनुमति, मान्यता समेत अन्य आवश्यक दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर अधिकारियों ने कार्रवाई की।
खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा राजेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक में बिना मान्यता या निर्धारित नियमों के विपरीत चल रहे 13 स्कूल और एकेडमी चिह्नित हैं। इन सभी को शिक्षा विभाग की ओर से नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जल्द ही नियमों की पालना नहीं करने वाले अन्य संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग की गाइडलाइन पूरी नहीं करने वाले स्कूल संचालक तत्काल स्कूल बंद कर दें। बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इन संस्थानों पर है विभाग की नजर
अलेवा में स्टार एकेडमी, चांदपुर में आर्य पब्लिक स्कूल, बधाना में शिव किड्स प्ले स्कूल व आदर्श किड्स प्ले स्कूल, नगूरां में कान्हा किड्स प्ले स्कूल व सुप्रीम किड्स प्ले स्कूल, शामदों में ओम पब्लिक स्कूल, थुआ में ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, संडील में मित्तल पब्लिक स्कूल, पेंगा में गुरुकुल पब्लिक स्कूल तथा डाहौला में ओम बाल विकास किड्स प्ले स्कूल व श्रीराम किड्स प्ले स्कूल शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें