फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोटरी क्लब ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट की ओर से स्वास्थ्य जांच ​शिविर में बच्चे का स्वा
विज्ञापन
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत आर्डेंट की ओर से रविवार को दो सेवा प्रकल्प आयोजित किए गए। क्लब के मासिक प्रमुख प्रकल्प आहार के तहत राहगीरों को भोजन वितरित किया गया। सेवा प्रकल्प की अध्यक्षता सुधीर व श्वेता खुराना ने की। क्लब अध्यक्ष प्रमोद व मोना भुटानी और सचिव सुनील व भारती मनचंदा ने सहयोग किया। मुरथल रोड स्थित निजी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों की जांच कर उन्हें और अभिभावकों को स्वस्थ जीवनशैली, पौष्टिक खान-पान, स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में सुझाव दिए।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष प्रमोद व मोना भुटानी ने कहा कि जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना क्लब का उद्देश्य है।
विज्ञापन

इस दौरान अतुल खट्टर, रोजी खट्टर, अभिषेक गुप्ता, निशित ऐच, नंदा ऐच, राजेश कटारिया, किरण, सुरेंद्र, डॉ. मोहित गोयल, शशि व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें