फोटो : सोनीपत के कबीरपुर में शिविर के दौरान रक्तदाता के साथ दादा छुलाएं सेवा समिति के सदस्य। स
सोनीपत। कबीरपुर स्थित सैनी चौपाल में रविवार को दादा छुलाएं सेवा समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 50 से ज्यादा युवाओं ने रक्तदान किया। रोटरी सोनीपत सिटी ब्लड सेंटर की टीम ने रक्त संग्रह की व्यवस्था संभाली। इस दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला सैनी सभा के पूर्व प्रधान डॉ. बालकिशन सैनी, आरडब्ल्यूए टीपी स्कीम-15 के महासचिव जगदीश सैनी उर्फ जग्गू, सचिव कुनाल सैनी, रोहित सैनी, अशोक सैनी, एडवोकेट यशपाल, हर्ष सैनी और रामभज सैनी मौजूद रहे।