गन्नौर(सोनीपत)। चार दिनों से हो रही बूंदाबांदी के बीच मंगलवार रात को गांव बजाना कलां में एक किसान के घर पर बिजली गिर गई। इससे किसान के मकान की छत गिर गई। जिससे कमरे में रखा सारा सामान खराब हो गया। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। किसान ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है।
गांव बजाना कलां के रहने वाले किसान रामकरण ने बताया कि वह रात में अपने घर के बरामदे में बैठकर हुक्का पी रहे थे। उस समय बूंदाबांदी हो रही थी, तभी अचानक से बिजली उनके घर के कमरे पर गिरी। बिजली गिरने से कमरे की छत गिर गई, जिससे कमरे में रखा अनाज समेत सारा सामान खराब हो गया। सूचना मिलने पर वहां पर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने बिजली से किसान रामकरण के हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है।