फोटो 02: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर छत से टपकता पानी व नीचे र
सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल में बिन बारिश के ही छत टपक रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के अंदर और नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर छत टपक रही है। यहीं नहीं, पुरुष शौचालय में कई दिन से पानी टपक रहा है। इसकी वजह से मरीज व स्वास्थ्यकर्मी परेशान हैं। छत से पानी की लीकेज लाइन दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आमजन के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भुगतना पड़ रहा है।
अस्पताल की ओपीडी में तीन जगहों पर छत टपक रही है। नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर दो जगह तो हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष के अंदर पानी की टप-टप से दीवारों पर सीलन आ चुकी है। अस्पताल के पुरुष शौचालय में भी काफी समय से पानी टपक रहा है। ओपीडी में रोजाना मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। लगातार टपक रही छतों की मरम्मत नहीं कराई जा रही। अस्पताल प्रबंधन ने मामले का स्थायी समाधान करने के बजाय जुगाड़ करते हुए पानी टपकने वाले स्थान पर बाल्टी रख दी है। यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है, मगर समाधान करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
कायाकल्प अवॉर्ड मिलने पर नहीं हो सका समाधान
नागरिक अस्पताल में छत से पानी टपकने की समस्या नासूर बनी हुई है। 200 बेड के अस्पताल को लगातार सात बार कायाकल्प अवॉर्ड मिल चुका है। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से अवॉर्ड के रूप में तीन लाख रुपये जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से बिना बारिश के टपकती छत को लेकर उचित प्रबंध नहीं किया जा रहा।
-अस्पताल की ओपीडी में छत टपकने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। अस्पताल में निरीक्षण कर छत टपकने की समस्या को ठीक कराया जाएगा। -डॉ. जयंत आहूजा, सिविल सर्जन, सोनीपत।
फोटो 02: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर छत से टपकता पानी व नीचे र
फोटो 02: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर छत से टपकता पानी व नीचे र
फोटो 02: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर छत से टपकता पानी व नीचे र