फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चलती कार से हवाई फायर करने का आरोप

Sun, 16 Mar 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार शाम को एक युवक अपनी कार लेकर आया और कार चलाते हुए दरवाजे का शीशा खोलकर हवाई फायर किया। इसके बाद कार लेकर वह अनाज मंडी से भाग गया। अनाज मंडी की दुकान नंबर 21 पर काम करने वाले झज्जर के गांव जसौर खेड़ी निवासी विकास ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विकास ने शिकायत में बताया कि शुक्रवार शाम को वह दुकान पर थे। करीब 7:30 बजे जब वह दुकान के बाहर खड़े थे तो एक क्रेटा कार आई और चालक ने उनकी दुकान के सामने से गुजरने के दौरान शीशा नीचे करके उन्हें डराने के मकसद से हवाई फायर किया और भाग गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और गोली का एक खोल बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें