फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे में खड़ी रोडवेज की बस में देर रात लगी आग

विज्ञापन
आग की लपटों से घिरी बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत बस अड्डे पर देर रात करीब 2 बजे वर्कशॉप में खड़ी बस में आग लग गई। इसके बाद कर्मचारियों ने दमकल विभाग को सूचित किया और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बस में लगी आग पर काबू पाया। तब तक बस ढांचे में तब्दील हो चुकी थी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस संख्या 4152 शुक्रवार को बस अड्डे के वर्कशॉप में खड़ी थी। रोडवेज कर्मचारियों की मानें तो रात करीब 2 बजे बस की बैटरी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और बस स्टार्ट होकर दीवार से जा टकराई। इसके बाद बस में आग लग गई। रात को बस अड्डे पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बस अड्डे में खड़ी जिस बस में देर रात आग लगी। वह सोनीपत से कटरा रूट पर चल रही थी। शुक्रवार सुबह कटरा से सवारियां लेकर पहुुंची बस को चालक ने वर्कशॉप में खड़ा कर दिया था। शनिवार सुबह बस कटरा के लिए रवाना होनी थी, लेकिन देर रात बस में आग लग गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आसपास खड़ी अन्य बसों को तुरंत वहां से हटाया।
विज्ञापन

दिन भर बस अड्डे में खड़ी बस बैटरी में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण देर रात स्वयं स्टार्ट होकर दीवार से जा टकराई और उसमें आग लग गई। कर्मचारियों द्वारा कही गई ये बातें अधिकारियों के गले नहीं उतर रही। अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट हो सकता है, लेकिन बस बिना गियर लगाए कैसे चल सकती है। रोडवेज अधिकारियों ने बस में आग लगने की जांच दिल्ली के कार्यशाला प्रबंधक अजय दलाल को सौंपी है। जांच के बाद ही बस मेें आग लगने के असल कारणों का पता लगाया जा सकेगा।
जांच अधिकारी अजय दलाल का कहना है कि जिस बस में आग लगी है वह अशोका लीलैंड कंपनी की है। बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद बस स्वयं स्टार्ट होकर चलने के मामले की पुष्टि करने के लिए अशोका लीलैंड कंपनी के तकनीशियन बुलाए गए हैं। उनके आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सोनीपत से कटरा जाने वाली बस अड्डे के वर्कशॉप में खड़ी थी। जिसमें देर रात आग लग गई। प्राथमिक दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बस में आग लगने के कारणों की जांच दिल्ली के कार्यशाला प्रबंधक को सौंपी गई है। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन

- राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें