फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट पूरी तरह ठीक : योगेश्वर दत्त

Mon, 01 May 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
ओलंपियन योगेश्वर दत्त।
विज्ञापन
गोहाना। ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि ओवरसाइट कमेटी पर सवाल उठाना गलत है। कमेटी ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर बयान दर्ज करने के बाद अपनी रिपोर्ट सौंपी है। वह रविवार को गोहाना में एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर किसी को ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट पर शक है तो दूसरी कमेटी गठित कर जांच करा लें। कमेटी में पांच पहलवानों को शामिल किया जाए। योगेश्वर दत्त ने नेताओं के उन बयानों पर नाराजगी जताई है जिनमें जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाए जा रहे हैं। योगेश्वर ने दो टूक कहा कि जांच रिपोर्ट छह सदस्यों ने तैयार की है, जिसमें हर खिलाड़ी के बयान की वीडियोग्राफी करवाई गई है। योगेश्वर ने कहा कि जांच रिपोर्ट कोई मंदिर का घंटा नहीं है, जिसे कोई भी आए और बजाने लगे। जांच रिपोर्ट पूरी सजगता व निष्पक्षता से तैयार की गई है। दिल्ली पुलिस ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह शरण पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई भी पुलिस व न्यायालय को करनी है। जांच कमेटी का जितना काम था उतना कर दिया। योगेश्वर दत्त ने फिर कहा कि जांच कमेटी का काम किसी को सजा देना नही है, यह काम अदालत का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें